श्री नानू राम पंवार रतलाम जिला अध्यक्ष नियुक्त

रतलाम । अखिल भारतीय नायक समाज विकास महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भंवर लाल लोहरा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री सुरेश चंद्र जगदेव एवं राष्ट्रीय सचिव श्री जयंतीलाल पंवार की सहमति से तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय पंवार की उपस्थिति में अखिल भारतीय नायक समाज विकास महापरिषद की ओर से रतलाम जिले में श्री नानू राम पंवार को रतलाम जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय पँवार द्वारा रतलाम जिले हेतु ₹5000 की राशि सामाजिक कार्य हेतु स्वयं के द्वारा उपलब्ध करवाई गई।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पंवार उज्जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय नायक समाज विकास परिषद की राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष सुश्री रेखा नायक तथा प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश नायक उज्जैन जिला अध्यक्ष राजेश नायक उज्जैन जिला उपाध्यक्ष बंसी भाटी जी एवं समाज के वरिष्ठ जन तथा माता बहने उपस्थित हुई।
जानकारी श्री सुरेश चन्द्र जगदेव नोलक्खा रतलाम द्वारा दी गई