खुशियों की दास्तां: 46909 रुपये सरचार्ज माफ होने से खुश हुए किसान समरथमल अंबालाल

रतलाम 11 दिसंबर। शासन की समाधान योजना ने जिले के किसानों को बड़ी राहत दी है। हितग्राही समरथमल अंबालाल निवासी नामली लंबे समय से बिजली बकाया की भारी राशि के बोझ से परेशान थे। तले दबे थे। कुल 106300 रुपये का बिल भरने में असमर्थ थे। वह चिंतित थे कि 106300 रुपये की रकम कैसे भरेंगे। समाधान योजना के तहत नामली बिजली विभाग द्वारा समरथमल अंबालाल को बताया गया कि योजना अंतर्गत उनके बकाया बिल का 46909 रुपये सरचार्ज माफ किया गया है। राहत की सांस लेते हुए समरथमल अंबालाल ने लगभग 59391 रुपये का ड्राफ्ट जमा किया और उसी क्षण उनकी चिंताओं का बोझ हल्का हो गया। समरथमल अंबालाल ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं बिजली विभाग को समाधान योजना के लिए धन्यवाद दिया।