PRS काउंटर टिकट बुक करने पर भी शुरू हो पेपरलेस टिकट प्राप्त करने का विकल्प

रतलाम। आदरणीय प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के सपने को ओर मूर्त रूप देने के लिए रेलवे को PRS से काउंटर से टिकट बुक करने पर यात्री के मोबाइल पर डिजिटल टिकट प्राप्त करने का विकल्प शुरू करना चाहिए।यह मांग रेलवे एक्टिविस्ट ,पूर्व रेलवे सलाहकार समिति सदस्य मितेश अग्रवाल ने रेलमंत्रीजी से ट्वीट कर करी है।

पेपरलेस टिकट के फायदे

1.यात्री को अपने सीनियर सिटीजन पेरेंट्स और पढ़ने वाले बच्चों तक टिकट पहुंचाने मै आसानी होगी।

2. कागज़ की बचत से पर्यावरण को फायदा।

3. यात्रा के दौरान टिकट का डिजिटल फॉर्मेट रखने मै ज्यादा आसानी।

साथ ही देशभर में रेलवे की अन्य सुविधाएं जिस तरह से ऑनलाइन बुक होती है उसी प्रकार से कूली बुक करने की सुविधा भी ऑनलाइन शुरू होना चाहिए।इस से यात्री को अपने परिजन या बच्चों तक गाड़ी पर सहायक उपलब्ध करवाने की सुविधा मिल जाएगी साथ ही रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि होगी।