स्वरसाम्राज्ञी महाप्रज्ञाजी म.सा. का जन्मदिवस दिवस कल मालपुरा में मनाएंगे

जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर गुलाबपुरा गौशाला में गुड़ वितरण

जावरा (अभय सुराणा) । पूज्य मालव सिंहनी कमलावतीजी म.सा. की सुशिष्या स्वरसाम्राज्ञी साध्वी डॉ. श्री महाप्रज्ञाजी म.सा. का जन्मदिवस रविवार 14 दिसम्बर को पौष दशमी के शुभ अवसर पर भगवान पार्श्वनाथ की आराधना करते हुए मालपुरा स्थित जैन दादाबाड़ी में अनुष्ठान आराधिका ज्योतिष चन्द्रिका महासाध्वी डॉ. श्री कुमुदलताजी म.सा. के सानिध्य में मनाया जाएगा। जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को गुलाबपुरा में पुलिस उप अधीक्षक जितेन्द्रसिंह मेड़तिया के नेतृत्व में नाकोड़ा गौशाला में गायों को गुड़ की लापसी वितरित की गई। गौसेवा के माध्यम से सर्व मंगल एवं खुशहाली की कामना भी की गई। इस अवसर पर राजाराम वैष्णव सहित कई भक्तगण गौसेवा कार्य में सहभागी बने। साध्वी महाप्रज्ञाजी म.सा. का जन्मदिवस पर महासाध्वी कुमुदलताजी म.सा., वास्तुशिल्पी डॉ पदमकीर्ति जी म.सा., विद्याभिलाषी राजकीर्ति जी म.सा. आदि ठाणा के सानिध्य में रविवार सुबह 9.30 बजे से महामंगलकारी प्रभु पार्श्व अनुष्ठान का आयोजन होगा। जैन दादाबाड़ी मालपुरा परिसर में होने वाले इस कार्यक्रम में इंदौर संघ की मौजूदगी भी रहेगी।
भीलवाड़ा से भी कई गुरू भक्त श्रावक श्राविका इस अवसर पर मौजूद गोपाल गो शाला गुलाबपुरा में 51kg की ड्रायफ्रूट्स लापसी का आयोजन किया गया ।जितेन्द्र सिंह मेड़तिया डी वाय एस पी,दिव्यराज सिंह S D M,सुमित कल्या चेयरमैन,राजाजाराम वैष्णव सांवरिया मल्टीवेंचर, थानाधिकारी गुलाबपुरा,रायला,करतार सिंह,पदम रांका नाकोड़ा गो शाला,गोशाला के ट्रस्टीगण मौजूद रहे।