
जावरा (अभय सुराणा) । नगर की वरिष्ठ समाज सेवी संस्था जैन सौश्यल ग्रुप सीनियर सिटीजन ने आज श्री अकेला हनुमान जी मंदिर पर आयोजित पारिवारिक सभा में वरिष्ठ समाजसेवी व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समृतमल जी ओस्तवाल , विशिष्ट अतिथि मनोहरलाल चपडोद , अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय महामंत्री चुने जाने पर संस्था के सक्रिय सदस्य राकेश मेहता, तथा भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला संयोजक मनोनीत होने पर संस्था के सदस्य पत्रकार अशोक चोपड़ा का शाल श्रीफल व मोतियों की माला से बहुमान संस्था के अध्यक्ष नवनित श्रीमाल, सचिव अशोक ओरा, कोषाध्यक्ष जवाहरलाल श्रीमाल, वरिष्ठ मार्गदर्शक क्रमशः सुजानमल कोचट्टा, बाबुलाल नाहर, डॉ सुरेश मेहता, उपाध्यक्ष क्रमशः महावीर डांगी, पारसमल छाजेड, सुशील जैन, दिलीप पारख, सुरेश रांका, अभय कांठेड़, सुदेश खारीवाल पारसमल ओरा वीरेंद्रविनाक्या आदि पदाधिकारियों ने किया। सभा के प्रारम्भ में श्रीमती राजश्री डांगी, श्री मती मंजु विनाक्या ने नवकार महामंत्र के मंगलाचरण की प्रस्तुति दी। स्वागत भाषण अध्यक्ष नवनित श्रीमाल ने दिया सचिवीय प्रतिवेदन अशोक औरा ने रखा। मुख्य अतिथि के साथ ही संस्था के संगठित विकास के लिए डॉ सुरेश मेहता व सुजान कोचट्टा ने कहा की भगवान महावीर के सिध्दांत जियो और जिनेदो के ध्येय वाक्य को लेकर चल रही हमारी संस्था को और मजबूती के साथ चलाने के लिए अनेक सुझाव प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम संयोजक महावीर डांगी ने महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग अलग प्रश्नमंच आयोजित किया तथा सही जवाब देने वाले दम्पति सदस्यों को पुरूष्कृत किया। नवम्बर दिसम्बर माह में जन्म लेने वाले सभी सदस्यों का जन्मदिन मनाया गया,जिनका मोतियों की माला पहनाकर दुपट्टा ओढ़ाकर बहुमान करतल ध्वनि के साथ किया गया।।किया इसी प्रकार विवाह करने वाले दम्पति सदस्यों क्रमशः श्रीमान श्रीमती जवाहरलाल श्री माल, श्री मान श्री मती हंसराज सेठिया, श्रीमान श्रीमती सुदेश खारीवाल, श्रीमान श्रीमती अभय कांठेड़ व श्रीमान श्रीमती विनोद श्री श्रीमाल आदि दम्पति सदस्यों ने अपने जीवन साथी को एक दूसरे को वरमाला पहनाई व संस्था के पदाधिकारीयो व सदस्यो ने क्रमशः दिलीप चण्डालिया, अशोक डुंगरवाल, श्रैणीक धाडीवल, दिलीप धाडीवाल, सुशील मेहता केलाश नाहर, पारस कोचर, प्रकाश कोठारी, सुभाष तलेरा,राकेश ओस्तवाल आदि सदस्यों ने उनको दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। सभी अतिथियों सदस्यों व दम्पति सदस्यों ने संस्था की गतिविधियों के लिए उदार मन से सहयोग राशि देने की धोषणा करी अंत में सभी के सहयोग की सराहना करते हुए उपाध्यक्ष महावीर डांगी ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार अशोक चोपड़ा ने किया उक्त जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष व मिडिया प्रभारी पारस छाजेड़ ने दी।