
रतलाम। विरिया खेड़ी वृद्ध आश्रम मैं पिछले 7 वर्षों से निवासरत ओमप्रकाश सोलंकी पिता बाबूलाल सोलंकी उम्र 72 वर्ष को चार दिन पूर्व डॉ लक्ष्मी नारायण पांडे मेडिकल कॉलेज रतलाम में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर उनकी मंशा अनुसार नेत्रदान एवं देहदान संकल्प को प्रशासन को अवगत कराकर किया जा रहा है ।
ज्ञात हो की 17 जुलाई 2025 को सभी समाचार पत्रों में सार्वजनिक घोषणा कर दिए देहदान पत्र क्रमांक 787 ओम प्रकाश सोलंकी द्वारा सभी देहदानियों के साथ संकल्प पत्र जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी के सहयोग से शासन की नीति अनुसार भरा था । मध्य प्रदेश शासन की नीति अनुसार गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सम्मान पूर्वक देह कल दिनांक 16 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज को सौपी जाएगी ।