


रतलाम 15 दिसम्बर। त्रिवेणी के पावन तट पर चल रहे 72 वें 11 दिवसीय महारूद्र यज्ञ की शुरूआत 11 दिसम्बर से हुई जिसकी पुर्णाहूति 21 दिसम्बर 2025 को होगी । श्री सनातन धर्म सभा एवं महारूद्र$ यज्ञ समिति द्वारा किए जा रहे यज्ञ में पं. दुर्गाशंकर ओझा के आचार्यत्व में 21 भूदेवों द्वारा यजमान श्रीमती गायत्री-संजय सोनी (अप्पू) द्वारा आहूतियाँ दी जा रही है ।
प्रात: 11 से शुरू होने वाले यज्ञ की आरती सायंकाल 5 बजे हो रही है । यज्ञ महोत्सव में बड़ी संख्या मेंश्रद्धालुजन धार्मिक भावना से साथ शामिल हो रहे है। यज्ञाचार्य पं. दुर्गाशंकर ओझा ने यज्ञ की महिमा बताते हुए कहा कि धर्म राष्ट्र रक्षार्थ ही यज्ञ है। विश्व पटल पर दर्शन क्रिया सम्पादित करने के लिए अग्नि में दी गई आहूति से ज्वालारूप ज्योतियाँ ऊपर निष्फल कर वायु मंडल में जो अशुद्ध कण होते है उसे मिटाकर वातावरण की शुद्धि कर कई रोगाणुओं का नाश कर प्राणवायु तत्व की वृद्धि करती है। शास्त्र सम्मत हवि करने वाले रूद्र पुरूष यज्ञ भगवान हमें श्रेष्ठ वृत्तियों की ओर अग्रसर कर अधोगामिनी (राक्षस वृत्तियों) को दुरकर प्राणी मात्र का मंंगल करते है। उनके द्वारा किए गए कार्य राष्ट्र धर्म की एवं विकास की ओर मानव मात्र को अग्रसर करते है यही यज्ञ की महत्ता है।
श्री सनातन धर्मसभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति अध्यक्ष अनिल झालानी ने बताया कि 72 वें महारूद्र यज्ञ में यज्ञ नारायण की आरती आमंत्रित समाजों में श्री हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज बंशीलाल शर्मा, श्रीमती आशा शर्मा, श्रीमती अनिता शर्मा, भृंगवशी ब्राह्मण समाज से मुन्नालाल जोशी, श्री क्षत्रिय मारवाड़ी माली समाज के अध्यक्ष शिवलाल भाटी, राजेन्द्र देवड़ा, रामचन्द्र परिहार, भेरूलाल राठौड़, गोविन्द देवड़ा, अशोक देवड़ा, कोली समाज से चुन्नीलाल खंडेलवाल, किशोर कुमार खंडेलवाल, रामजीलाल महावर, रेवतसिया, कैलाशचन्द्र शैश, रमेशचन्द्र खंडेलवाल, सरयु पारी ब्राह्मण समाज से अरविंद मिश्रा, आदित्य ब्राह्मण समाज से कृष्णगोपाल आचार्य, राठौड़ समाज से रतनलाल खन्नीवाल, गोपाल जालीवाल, राजेन्द्र राठौड़, भांभी सुनकर समाज से पंकज भदरवाल, आदिवासी समाज से डॉ. अभय औहरी, कालू भाई बारोट, महेश डोडियार, बलाई समाज से बाबुलाल मालवीय, गुजराती सेन समाज से सत्यनारायण डोडिया, शंकरलाल बोराना, चेतन केलवा, श्रीमती कैलाश देवड़ा, स्नेहलता, सीमा, जितेन्द्र चौहान, सुरेश टांक, प्रदीप राठौड़, जया बोराना आदि के साथ ही उपस्थित जनसमुदाय ने आरती कर पुण्य लाभ प्राप्त किया ।
आरती के पश्चात आमंत्रित अतिथियों का श्री सनातन धर्म महासभा की ओर से अनिल झालानी, नवनीत सोनी, डॉ. राजेन्द्र शर्मा, सत्यनारायण पालीवाल, कपूर सोनी, जगदीशचन्द्र परिहार, चेतन शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रजनी व्यास, राखी व्यास, आशा शर्मा, हंसा व्यास, नमिता शुक्ला, प्रीति गोयल, माया सोनी, सीमा सोनी, अनीता जी सोलंकी, रीना कुमावत, रेखा सोनी, संध्या सोनी, अंजू सोनी आदि द्वारा स्वागत कर सम्मान किया गया । आरती द्वारा प्रसादी वितरण की गई ।
श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित अन्न क्षेत्र में निराश्रितों को भोजन कराया गया
पंडित डोंगरे महाराज की स्मृति में श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित अन्न क्षैत्र में आज भोजन राजेश दवे परिवार की ओर से कराया गया। भोजन के पूर्व डोंगरे महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया गया, तत्पश्चात निराश्रितों को भोजन परोसा गया। इस कार्यक्रम में राजेन्द्र शर्मा, नवनीत सोनी, कोमलसिंह राठौर, सत्यनारायण पालीवाल, हरिश सुरोलिया, अशोक राठी, चेतन शर्मा आदि सदस्यगण ने अपनी सेवाएं दी।