स्व. महेंद्र जी गदिया की तृतीय पुण्यतिथि सामाजिक संस्थाओं द्वारा रक्तदान एवं सेवा सम्मान एवं भोजन वितरण आज

रतलाम । स्व. महेंद्र जी गदिया की तृतीय पुण्यतिथि सामाजिक संस्थाओं द्वारा रक्तदान एवं सेवा सम्मान एवं भोजन वितरण कार्यक्रम 17 दिसंबर, बुधवार को सेवा दिवस के रूप में एक विशाल रक्तदान एवं रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन समाजसेवी और अनेक सामाजिक संस्थाओं में अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ स्व. श्री महेंद्र जी गादिया की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
रक्तदान शिविर के साथ ही, अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं समाजजनों को सम्मानित करने हेतु एक सेवा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। यह रक्तदान शिविर 17 दिसंबर बुधवार को प्रातः 9:00 बजे मानव सेवा समिति कॉलेज रोड पर आयोजित किया जा रहा है । इसके साथ ही रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक पर ब्लड डोनेशन शिविर, श्री हिम्मतजी कोठारी द्वारा संचालित स्वल्पाहार केंद्र पर नाश्ता वितरण, वीरियाखेड़ी वृद्धाश्रम पर वृद्धजनों का भोजन गादिया परिवार द्वारा, अन्न क्षेत्र लक्कड़पीठा वृद्धाश्रम पर भोजन समता युवा संघ द्वारा, सायंकाल दो बत्ती चौराहा पर जे एस जी यूथ द्वारा भोजन वितरण किया जाएगा।
राहुल छाजेड़, अभय लोढ़ा, कमलेश कोठारी, सौरभ बोथरा, सौरभ छाजेड़, सौरभ नाहर, विनीत पीपाड़ा, अंकित जैन, वैभव रांका,अमृत मांडोत, पारस मूनत राहुल चौहान, अजय घोटा, पंकज मूणत, अर्पित गांधी अर्पित बाफना, नरेंद्र गादिया प्रदीप लोढ़ा प्रफुल्ल लौढा मनोज गादिया हितेश गादिया मयंक भटेवरा सौरभ मेहता पुनीत गादिया ने सभी शहरवासियों, समाजजनों और संस्थाओं से इस पुनीत कार्य में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर मानवता की सेवा में सहयोग करने की भावपूर्ण अपील की है।

Play sound