

जावरा (अभय सुराणा)जावरा के समस्त चिकित्सकों का पारिवारिक स्नेह मिलन बड़े सौहार्द्र भाव और धूम धाम से गोल्डन लीफ रिसॉर्ट में कल शाम गायन ,वादन ,नर्तन के साथ सम्पन्न हुआ । उक्त मिलन समारोह में IMA जावरा के दो सीनियर डॉक्टर्स डॉ एच एस राठौर एवं डॉ उषा ओझा को अपनी लंबी सेवा कार्यों के लिए व चिकित्सा सेवा के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से शॉल ,मोतीमाला एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य एवं विशेष अतिथि वरिष्ठ फिजिशियन डॉ मंडवारिया सर एवं डॉ चंदेलकर थे ।
उक्त सम्मान IMA अध्यक्ष डॉ प्रकाश उपाध्याय ,सचिव डॉ अतुल मंडवारिया और कोषाध्यक्ष डॉ दीपक पालड़िया द्वारा अतिथियों की उपस्थिति में प्रदान किए गए । एक विशेष अध्यक्षीय पारिवारिक अवार्ड श्रीमती चंदेलकर को भी दिया गया ।
उक्त पारिवारिक समारोह में चिकित्सक परिवार के ज्यादा से ज्यादा सदस्यों ने भाग लिया । पूर्व अध्यक्ष डॉ मंडवारिया एवं डॉ चंदेलकर ने नियमित क्लिनिकल एक्टिविटीज और IMA फंड रेसिंग पर काम करने के लिए प्रेरित किया ।
डॉ राठौर एवं डॉ ओझा ने संस्था के प्रति अपना स्नेहिल धन्यवाद दिया । अंत में आभार डॉ वरुण ने व्यक्त किया ।