प्रोग्र्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन ने मनाया राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस



रतलाम। प्रोग्र्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा स्थानीय प्रेस क्लब भवन में राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस कार्यक्रम साहित्यकार प्रो. रतन चौहान की अध्यक्षता में मनाया गया।
मुख्य अतिथि गण एम.एल. लखनवी, जिला पेंशनर्स अधि. रवि प्रकाश पाटीदार, प्रबंधक भारतीय स्टेट बैैंक, अश्विनी शर्मा, अध्यक्ष यू सी टी यू सहित अध्यक्ष कीर्ति कुमार शर्मा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष गीता राठौर मंचासीन थे।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा सर्वोच्च न्यायालय न्यायमूर्ति व्हाय व्ही चंद्रचुड़ तथा डी.एस. नाकारा की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। अध्यक्षीय पीठ से प्रो. चौहान ने संघर्ष की महत्ता प्रतिपादित करते हुए सदैव सजग रहने की अपील की। उन्होंने पेंशनर्स नितियों को कर्मचारियों को बांटने वाली बताया।
अश्विनी शर्मा ने संगठन को गतिशील बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिला पेंशन अधिकारी एवं बैैंक प्रबंधक द्वारा पेंशन के दौरान एवं बाद आने वाली समस्याओं के संबंध में मार्गदर्शी समाधान सुझाएं।
स्वागत उदबोधन देते हुए कीर्ति कुमार शर्मा ने कहा सरकार धीरे-धीरे पेंशन समाप्त करने पर आमदा है। पेंशनर्स के महंगाई राहत एवं डी.आर. की स्वीकृति में लेट लतीफी कर रही है। हमें आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा। मांगीलाल नगावत एवं हरिश बिंदल ने भी संबोधित किया। वर्तमान में सेवानिवृत्त हुए सेवाकर्मियों को पेंशन आफिसर के माध्यम से पीपीओ दिए गए। सर्वाधिक वय के पेंशनर्स भंवरलाल मेहता तथा नंदलाल मित्तल का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में दुर्गेश सुरोलिया, क्षमा परिहार, जयवंत गुप्ते, आशा श्रीवास्तव, चंद्रकला व्यासल, नफीसा आदि ने गीत प्रस्तुत किए। जुझारसिंह भाटी एवं श्यामसुंदर ने काव्य पाठ भी किया। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश सुरोलिया ने किया। आभार डी.डी. गोठवाल ने माना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे।