
रतलाम। डॉ. कैलास नाथ काटजू विधि महाविद्यालय रतलाम के छात्र का संभाग स्तरीय क्रिकेट (पुरुष)प्रतियोगिता में चयन हुआ। प्रतियोगिता में रितिक पोरवाल ( एल-एल.बी तृतीय सेमेस्टर) का चयन संभाग स्तरीय क्रिकेट(पुरुष) प्रतियोगिता के लिए हुआ है जो मंदसौर में दिनांक 18-12-2025 को आयोजित होगी। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुराधा तिवारी प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. जितेंद्र शर्मा (सहा. प्राध्यापक) महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण , महाविद्यालय स्टाफ व विद्यार्थीगण द्वारा चयनित खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी गई।