जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम क्लासिक के तत्वावधान में सेवा प्रकल्प के अंतर्गत बालक-बालिकाओं को ऊनी स्वेटर, मोजे व बिस्किट वितरित

रतलाम। शिक्षा और स्वास्थ्य हर बच्चे का अधिकार है। भीषण सर्दी के मौसम में शीत का प्रकोप हर किसी को प्रभावित करता है, ऐसे में जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम क्लासिक के तत्वावधान में सेवा प्रकल्प के अंतर्गत रतलाम तहसील के ग्राम बर्डिया (मोरवनी)और धामनिया के शासकीय प्राथमिक स्कूलों में अध्ययनरत सौ बालक बालिकाओं को ऊनी स्वेटर, मोजे व बिस्किट वितरित किये गये ताकि शीत ऋतु के कारण बच्चों की पढ़ाई में रुकावट न आए।
स्वेटर वितरण कार्यक्रम में ग्रुप अध्यक्ष अभय मूणत ने अपने संबोधन में बच्चों को कहा कि ये स्वेटर केवल ऊनी धागे नहीं है ये हमारे आशीर्वाद और स्नेह का प्रतीक है। सेवा प्रकल्प प्रमुख जयंतीलाल जैन ने बर्डिया स्कूल के प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह और शाला शिक्षकों को धन्यवाद प्रदान किया कि उन्होंने यह सेवा कार्य करने का अवसर दिया और सहयोग किया।
इस अवसर पर शिक्षकगण रितेश राठौड़, गोपाल सिंह मेरावत, शहनाज़ अली, योजना शर्मा, राधा चावडा, तुलसी बारोठ व सरोज जोशी का सहयोग रहा। कार्यक्रम में ग्रुप सचिव संजय बाफना, वरिष्ठ सदस्य जिनेन्द्र जैन, दिलीप गेलड़ा, रितेश लोढ़ा,दिलीप मामाजी,जय गंग व अजय जैन की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का संचालन संजय बाफना ने और आभार प्रदर्शन महेंद्र सिंह राजपूत ने किया।

Play sound