महक कला साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच संस्था रतलाम द्वारा प्रतिभाशाली बेटियों का सम्मान समारोह का आयोजन 21 दिसंबर को

रतलाम । नगर की अग्रणी संस्था महक कला साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच रतलाम के संस्थापक मोडीराम सोलंकी एकांत ने बताया कि नगर की शिक्षा, खेलकूद, कला, संगीत, साहित्य आदि क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 61 प्रतिभाशाली बेटियों का सम्मान समारोह का आयोजन 21 दिसंबर 2025 रविवार को दोप. 12.15 बजे स्थान गुलाब चक्कर रतलाम में किया जा रहा हैं।
संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य हरिशंकर भटनागर, शैलेन्द्र सुरेका, हरिश वर्मा, श्रीमती इन्दु सिन्हा, पुरम चोथयानी, मुकेश जैन, नरेन्द्र धाकड़, श्रीमती स्नेहलता धाकड़, गोपाल परमार, जगदीश हरारिया, प्रकाश हेमावत, पवन शर्मा, हरीश शर्मा, लक्ष्मण पाठक, सतीश जोशी, श्यामसुंदर भाटी, कैलाश वशिष्ट, सुरेश माथुर, सुभाष शर्मा आदि ने नगर के प्रबुद्धजनों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है ।