हरिशंकर भटनागर के दो काव्य संकलनों का विमोचन 25 दिसम्बर को

रतलाम 19 दिसम्बर।  साहित्यिक संस्था अनुभूति रतलाम के तत्वाधान में वरिष्ठ कवि गीतकार हरिशंकर भटनागर का 8 वां काव्य संग्रह स्वर्ण रेखा के किनारे से तथा कैकेयी का पश्चाताप (खंड काव्य) का विमोचन सैलाना रोड़ गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के सामने निजी होटल (जलसारा) में दिनांक 25-12-2025 गुरूवार को अपराहं 3 बजे किया जायेगा।
संस्था अध्यक्ष डॉ. मोहन परमार एवं संरक्षक दिनेश कुमार जैन एक प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मुरलीधर चाँदनीवाला, कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रदीपसिंह राव पूर्व प्राचार्य शा. महाविद्यालय खाचरौद एवं विशेष अतिथि रमणसिंह सोलंकी रहेंगे । कार्यक्रम का संचालन व्यंग्य कवि श्री जुझारसिंह भाटी करेंगे।
श्री हरिशंकर भटनागर के 6 पुस्तक महक (काव्य संग्रह), सागर के उस पर, (कहानी संग्रह), गुंजन (काव्य संग्रह), आखरी शर्त (उपन्यास), मन की आवाज (कहानी संग्रह), शीप के मोती (काव्य संग्रह) प्रकाशित हो चुके है तथा स्वर्ण किरण काव्य संग्रह एवं डायरी के फूल कहानी संग्रह प्रकाशाधीन है ।
संस्था के डॉ. मोहन परमार, दिनेश कुमार जैन, प्रणयेश जैन, अब्दुल सलाम खोकर, रामचन्द्र गेहलोत (अम्बर), मुकेश सोनी, रामचन्द्र फुहार, शांतिलाल गोयल (शांतनु), राजेश रावल, सतीश जोशी आदि ने नगर के साहित्यकारों एवं प्रबुद्ध वर्ग से कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Play sound