

रतलाम। इनर व्हील क्लब ऑफ सिल्वर की वार्षिक रिपोर्ट का अवलोकन कार्यक्रम होटल फुलवारी पर आयोजित किया गया। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती विभा सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान क्लब की प्रत्येक पदाधिकारी की फाइल को ‘वेरी गुड’ बताते हुए ‘स्टार’ प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन निशि सक्सेना ने किया। स्वागत गीत निधि अग्रवाल ने प्रस्तुत किया। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का परिचय वर्तमान अध्यक्ष ज्योति चौधरी ने दिया, जबकि आभार प्रदर्शन सरोज जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्लब द्वारा सेवा भारती पहुंचकर एक बालिका को सिलाई मशीन प्रदान की गई, जिससे उसे जीवन भर के लिए रोजगार का साधन उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम में सचिव रंजना कौशल, कोषाध्यक्ष कविता गांधी सहित शीतल, संगीता पितलिया व अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। उक्त जानकारी क्लब अध्यक्ष ज्योति चौधरी ने दी।