
रतलाम। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया एवं ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान रतलाम के सौजन्य से दिनांक 21.12.2025 को सेंट आर सेटी विरियाखेड़ी रतलाम में प्रातः 10:00 बजे से आर सेटी मेला का आयोजन किया जाएगा जहां पर आर सेटी रतलाम से प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के उत्पादो की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जाएगी। विभिन्न प्रकार के तकनीकी ज्ञान एवं कृषि संबंधी जानकारी भी प्रदान की जाएगी। बैंक सखियों द्वारा बचत खाते खोले जाएंगे। साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना की सुविधा भी प्राप्त होगी।
आर सेटी मेला का प्रमुख उद्देश्य हुनर प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों का मनोबल बढाकर स्वरोजगार से जोड़ना एवं उनको आय अर्जित करवाना है ताकि रतलाम जिले के विकास के साथ-साथ शासन की बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने की प्राथमिकता को भी पूर्ण किया जा सके।