रतलाम। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला रतलाम द्वारा मेडिकल कॉलेज रतलाम में जन औषधि केंद्र प्रारंभ करने के लिए रेडक्रॉस के चेयरमैन प्रितेश गादिया एवं सचिव मानस पुरोहित ने कॉलेज की डीन अनीता मुथा के साथ केंद्र खोलने हेतु स्थान का मुआईना कर उसे चिन्हित किया आगामी कार्यवाही के साथ अति शीघ्र जन औषधि केंद्र को मेडिकल कॉलेज में शुरू किया जाएगा।
जिससे मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी दवाइयां व उपकरण उन्हें निम्न दर पर उपलब्ध होंगे और भी कई निशुल्क: सेवा कार्यों से वे लाभान्वित होंगे। पूर्व मे भी एक जन औषधि केंद्र जिला चिकित्सालय रतलाम में संचालित हो रहा है और संचालक मंडल की बैठक में निर्णय अनुसार आगामी सैलाना बाजना में भी खोले जाएंगे इस अवसर पर कॉलेज के सुप्रीडेंट डॉ प्रदीप मिश्रा डॉ विनय शर्मा डॉ अंकित शर्मा एवं आदि स्टाफ उपस्थित थे।