रतलाम । जिले में गर्भवती माताओं में गर्भावस्था के समय डायबिटीज की जाँच कर स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के उद्देश्य से जीडीएम गेस्टेशनल डायबिटीज माईलाइटिस के संबंध में दिवस का आयोजन किया गया। इस संबंध में जिले के एमसीएच अस्पताल में गर्भवती माताओं में डायबिटीज की जांच की गई। डीपीएम डॉक्टर अजहर अली ने बताया कि एमसीएच अस्पताल में कुल 20 गर्भवती माताओं की जांच की गई। जांच के दौरान कुल 2 महिलाओं में डायबिटीज का होना पाया गया। जांच उपरांत महिलाओं की उचित स्वास्थ्य देखभाल एवं प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। एमसीएच में आयोजित शिविर के सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर नानावरे, डॉ. सोनल ओहरी, प्रभारी डीपीएचएनओ श्रीमती सरला कुरील एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।