कलेक्टर मिशा सिंह ने अधिक समय से लंबित 12 आवेदनों पर संबंधित विभाग प्रमुख की उपस्थिति में की सुनवाई

रतलाम 23 दिसंबर। शासन के निर्देशानुसार प्रति मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने नवाचार करते हुए जनसुनवाई में ऐसे आवेदन जो अधिक समय से लंबित थे, पर कार्यवाही करते हुए कलेक्टर कक्ष में संबंधित आवेदनकर्ता एवं संबंधित विभाग प्रमुख की उपस्थिति में समस्या को सुना तथा आवेदको एवं विभाग प्रमुखों से समक्ष मे चर्चा कर आवेदनों का निराकरण किया गया । आज 6 आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया गया एवं शेष 6 आवेदनो का समाधान एक सप्ताह में करने के लिए विभाग प्रमुख को निर्देशित किया गया ।
आज कलेक्टर ने चयनित 12 आवेदक देवचन्द सुभाष नगर रतलाम, रफीक खां मिलागंज आलोट, पन्नालाल कुमावतपुरा सैलाना, ग्रामवासी ग्राम बड़ोदिया रतलाम, सजनबाई ग्राम बड़ोदिया रतलाम, अशोक कुमार बाजना, रामनारायण गढ़ावदिया रावटी, विजय कुमार आमलिया भेरू रतलाम, ज्ञानेश्वर सेन्ट्रल बैंक के पास रावटी, ग्रामवासी लुनियाखेडी रतलाम, रन्गजी पिता रामा, लक्ष्मण पिता नाथू बाजना को समक्ष में सुना। जिसमें से 6 आवेदनों का समाधान हो जाने पर नस्तीबद्ध कर दिया गया।