जनसुनवाई में 90 आवेदन पर हुई सुनवाई

रतलाम 23 दिसंबर/कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में कलेक्टर कक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने आवेदको को सुना एवं सभाकक्ष में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती राधा महंत ने आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 90 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।
आवेदिका मंजु पति गणेश परमार निवासी होमगार्ड कॉलोनी रतलाम ने आवेदन दिया कि वह रतलाम की स्थाई निवासी है आवेदक द्वारा शासकीय भूमि पर मकान बना रखा है। कई सालो से उनका परिवार उस मकान मे रहता आ रहा है। उक्त भूमि के पट्टे हेतु आवेदन दिया गया है। कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। आवेदिका नंदी पति उंकार निनामा निवासी ग्राम हरसोला ने आवेदन दिया कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत मिलने वाली राशि पिछले 6 माह से आवेदक को नही मिल रही है। राशि दिलवाने हेतु आवेदन दिया गया है। कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।
आवेदक पप्पू पिता उंकार निनामा निवासी जूनावास ने आवेदन दिया कि पूर्व में मिलने वाली विकलांगता पेंशन पिछले 6 माह से आवेदक को नही मिल रही है। विकलागंता पेंशन राशि दिलवाने हेतु आवेदन दिया गया है। कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। आवेदक बापूसिंह पिता भमरलाल निवासी काकरवा जावरा ने आवेदन दिया कि उनकी कृषि भूमि के वर्तमान नक्शे में त्रुटि होकर वर्तमान नक्शे की आकृति में परिवर्तित कर दी गई है जिसको दुरूस्त करने हेतु पूर्व में संबंधित अधिकारी को आवेदन दिया गया था जिसका आज दिनांक तक निराकरण नही हो पाया है। कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। आवेदक सुरेशचंद्र पिता अमृतलाल निवासी वेदव्यास कालोनी रतलाम ने आवेदन दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना मे स्वीकृत हुई अनुदान राशि अभी तक आवेदक को नही मिली है। अनुदान राशि दिलवाने हेतु आवेदन दिया गया है। कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। आवेदक सलीम पिता फकीर मोहम्मद निवासी बडायला चोरासी ने आवेदन दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना मे स्वीकृत हुई अनुदान राशि अभी तक आवेदक को नहीं मिली है। अनुदान राशि दिलवाने हेतु आवेदन दिया गया है। कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।