

जबलपुर । रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे अमित जायसवाल एवं डिस्ट्रिक्ट की प्रथम महिला रोटे पल्लवी जायसवाल के नेतृत्व में रायपुर में आयोजित रोटरी डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “संगम मित्रों का” के सफल आयोजन में रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर संस्करधानी ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई।
इस डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस के दौरान रोटरी क्लब संस्करधानी ने रोटरी क्लब जगदलपुर एवं रोटरी क्लब धमतरी की टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए लगभग 1100 रोटेरियन सदस्यों को अग्रिम रजिस्ट्रेशन बैज उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही आयोजन स्थल पर 100 से अधिक ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन कर उन्हें तत्काल बैज प्रदान किए गए, जिससे आयोजन की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकीं। इस संपूर्ण प्रक्रिया में क्लब द्वारा टीम अमित को सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया।
यह महत्वपूर्ण दायित्व रोटरी क्लब संस्करधानी के पूर्व अध्यक्ष रोटे समर गायकवाड़ के मार्गदर्शन में तथा क्लब के संस्थापक अध्यक्ष रोटे अरुण गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रोटे अनिल अग्रवाल, रोटे अंजुल जैन एवं रोटे मनीष बजाज (अध्यक्ष 26-27) के साथ-साथ क्लब सचिव रोटे अभिषेक अग्रवाल, रोटे यश आहूजा (सचिव 26-27) सहित क्लब के समर्पित सदस्यों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डिस्ट्रिक्ट सेकेट्री रोटे अजित खंडेलवाल, रोटे सोमनाथ अग्रवाल, रोटे सुशील रामदास अग्रवाल, कॉन्फ्रेंस चेयरमेन रोटे सलज अग्रवाल, रोटरी क्लब धमतरी के अध्यक्ष रोटे मनीष मित्तल, असिस्टेंट गवर्नर रोटे अभिषेक केशरवानी, रोटे अंकुर माहेश्वरी, रोटे सौरभ माहेश्वरी, रोटे श्रुति तिवारी, रोटे मयंक साहू, रोटे अशोक सिंह राजपूत तथा टीम अमित के प्रत्येक सदस्य की भूमिका महत्वपूर्ण रही। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी रोटरी क्लब संस्करधानी के पब्लिक इमेज चेयरमेन रोटे नितिन जैन, डिस्ट्रिक्ट मीडिया को- चैयरमेन रोटे पंकज माहेश्वरी, मनोज राय द्वारा मीडिया को प्रदान की गई।