समागम.. आओ साथ चलें,महाकौशल विंध्य रीजन के अंतर्गत 18 से अधिक दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप के सदस्यों का समागम एवम् 25 जनवरी को आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन -नितिन जैन

इंदौर। अतिशय क्षेत्र कोनी जी तीर्थ, पाटन में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोहर जी झांझरी के मुख्य आतिथ्य में एवम् विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महासचिव इंजी श्री विनय जी अनीता जैन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री अश्विन जी रुचि कासलीवाल, श्री विमल नायक मंत्री कोनी तीर्थ, श्री बाल चंद जैन अध्यक्ष, जैन समाज पाटन, श्री नरेंद्र जैन अध्यक्ष जैन समाज पाटन तथा महाकौशल विंध्य रीजन के अध्यक्ष सी ए मनोज साधना जी जैन, सचिव हेमंत सपना जैन, कोषाध्यक्ष सुनील चित्रा घीया एवम् रीजन के अंतर्गत समस्त जैन सोशल ग्रुपों के 300 से अधिक सदस्यों की गरिमामई उपस्थिति में कोनी जी स्थित श्री पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक, शांतिधारा के साथ संगीतमय भजन की शानदार प्रस्तुति श्रीमति साधना दिलीप जैन द्वारा की गई। परिचय सम्मेलन एवम् “समागम, आओ साथ चलें ” सभी ग्रुपों के तत्वाधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण श्री जय पाल जैन अध्यक्ष, जैन सोशल ग्रुप पाटन द्वारा किया गया।
श्री आदिनाथ भगवान के चित्र का अनावरण श्री सौरभ सुमन जैन व दीप प्रज्वलन सभी ग्रुपों के अध्यक्ष द्वारा किया गया। मंच संचालन श्री नवीन मनीषा जैन एवम् सांस्कृतिक कार्यक्रम का श्रीमति चित्रा घीया,अनुपमा जैन, संध्या कौशल, देवेश जैन ने किया। उद्बोधन की श्रृंखला में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोहर जी झांझरी ने रीजन के अंतर्गत समस्त जैन सोशल ग्रुपों का परस्पर मिलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुतियों से प्रशंसा की साथ ही महाकौशल विंध्य रीजन के प्रयास की सराहना की तथा अन्य रीजन भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की प्रेरणा ले। राष्ट्रीय महासचिव इंजी श्री विनय जी जैन ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में रीजन व समस्त ग्रुपों का परस्पर सहयोग, समन्वय , एक से एक बढ़कर ग्रुपों की बढ़िया गतिविधियों के लिए बधाई दी साथ ही मुक्त कंठ से विशेष सहयोग के लिए पाटन ग्रुप के अध्यक्ष श्री जयपाल जैन एवम् शहपुरा ग्रुप के अध्यक्ष श्री सौरभ जैन को शानदार बधाई दी इसी तारतम्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अश्विन जी कासलीवाल ने प्रत्येक कार्यक्रम की प्रशंसा के साथ युवक युवती परिचय सम्मेलन पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नितिन जैन द्वारा मीडिया को प्रदान की गई।
परिचय सम्मेलन के राष्ट्रीय प्रभारी श्री प्रशांत जैन के सानिध्य में अविवाहित युवक युवती परिचय सम्मेलन 25जनवरी 2026 को इंदौर में आयोजित है उसका कोनी जी तीर्थ में उपस्थित फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोहर जी झांझरी, राष्ट्रीय महासचिव इंजी श्री विनय जैन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री अश्विन जी कासलीवाल एवम् महाकौशल विंध्य रीजन के अध्यक्ष सी ए मनोज जैन, सचिव हेमंत जैन, कोषाध्यक्ष सुनील घीया एवम् ग्रुप अध्यक्ष श्री मुल्कराज बादशा, श्री प्रफुल्ल जी जैन, श्री अवकाश जैन,श्री आलोक जैन, श्री मनोज जैन, श्री सतीश जैन, श्री आनंद जैन ,तथा सदस्यों के समक्ष विमोचन हुआ। सभी ग्रुपों के दंपत्ति सदस्यों ने कपल डांस, गायन, एवम् शानदार प्रस्तुति से समां बांधा। आभार श्री हेमंत सपना जैन ने किया। समागम की अपार सफलता के लिए विशेष सहयोग के लिए दिगंबर जैन सोशल ग्रुप पाटनके अध्यक्ष श्री जयपाल जैन व श्री सौरभ सुमन जैन शहपुरा तथा नगर ग्रुपके अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल जैन एवम् मेन ग्रुपके अध्यक्ष श्री मुल्कराज बादशा बधाई के पात्र हैं साथ ही संस्कारधानी ग्रुप, जाबलीपुरम ग्रुप, रांझी ग्रुप के सहयोग के लिए धन्यवाद व कार्यक्रम में पधारे दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप सतना मेन के अध्यक्ष श्री सतीश जी जैन एवम् सतना मैत्री के अध्यक्ष श्री आनंद जी जैन , कटनी रॉयल ग्रुप से शुभम निकिता जैन, रीवा से श्री अजमेरा को बहुत बहुत धन्यवाद व आभार। आप सभी की उपस्थिति से कार्यक्रम को भव्यता प्राप्त हुई। प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से हमारे ग्रुप के पदाधिकारियों एवम् सदस्यों ने सहयोग व योगदान दिया उन सभी का हृदय से आभार।