रतलाम। अजमेर उर्स मेला–2025 के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली विशेष ट्रेन, गाड़ी संख्या 07730 अजमेर–हैदराबाद उर्स स्पेशल, का संचालन किया जा रहा है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मण्डल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस ट्रेन का विवरण इस प्रकार है:
ट्रेन संख्या 07730 अजमेर–हैदराबाद उर्स स्पेशल [01 फेरा]
ट्रेन संख्या 07730 अजमेर–हैदराबाद उर्स स्पेशल दिनांक 28 दिसंबर 2025 (रविवार) को अजमेर से 10.25 बजे प्रस्थान करेगी तथा रतलाम मंडल के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ जंक्शन (14:00/14:05), नीमच (14:49/14:51), मंदसौर (15:29/15:31), रतलाम जंक्शन (17:30/17:40) एवं उज्जैन जंक्शन (19:25/19:30) स्टेशनों पर होते हुये अगले दिन सोमवार को 23.30 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।
यह ट्रेन किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ जंक्शन, नीमच, मंदसौर, रतलाम जंक्शन, उज्जैन जंक्शन, भोपाल जंक्शन, इटारसी जंक्शन, अकोला जंक्शन, पूर्णा जंक्शन, नांदेड़, निज़ामाबाद, सिकंदराबाद जंक्शन एवं हैदराबाद स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास तथा जनरल सेकेंड क्लास के कोच होंगे।
ट्रेन के ठहराव, समय एवं संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।