रतलाम । कर्मचारियों के प्रति शासन का रवैया हमेशा सहयोगात्मक रहना चाहिए प्रशासनिक अधिकारियों को कर्मचारियों और शासन के बीच की कड़ीबन कर कार्य करना चाहिए तभी शासन की योजनाओ को सही रूप से क्रियान्वित किया जा सकता है प्रशासन और कर्मचारियों के बीच का तालमेल विश्वास और सहयोगपर टिका रहता है मुझे बड़ी प्रसन्नता है कि रतलाम में मेरे कार्यकाल के दौरान मैं कर्मचारियों के हित और उनकी मांगों के प्रति सदैव सकारात्मक रहा।
उक्त विचार संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ग्रामीण तथा प्रभारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री एम एल आर्य के कटनी अपर कलेक्टर पदोन्नत होकर जाने पर उनके विदाई समारोह में उपस्थित कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच श्री आर्य ने व्यक्त किए।
आपने कहा कि मुझे सदैव कर्मचारियों का सहयोग मिला जिससे मैं अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कर सका भविष्य में कभी भी रतलाम आने पर मेरा बड़ा सौभाग्य होगा
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समिति के संरक्षक कर्मचारी नेता श्याम टेकवानी ने कहा कि रतलाम के कर्मचारियों का इतिहास सदैव शासन के प्रति जिम्मेदार ईमानदार और निष्ठावान कर्मचारियों का रहा है अधिकारियों के प्रति सहयोग और शासन की नीतियों को सफलतापूर्वक जनता के बीच लागू करवाने का रहा है पूर्व सहायक आयुक्त कर्मचारियों की मांगों के प्रति कठोर रवैया के कारण आक्रोश का शिकार बने लेकिन श्री आर्य ने अपने व्यवहार और कार्यशैली से सबका दिल जीत लिया।
कर्मचारी नेता शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सर्वेश माथुर ने कोरोना काल में श्री आर के साथ अपने अनुभव को साझा करते हुए उनकी कार्यशैली और व्यवहार की जमकर तारीफ की।
आरंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया सरस्वती वंदना कर्मचारी नेता दिनेश बारोट ने की । कार्यक्रम संयोजक मिथिलेश मिश्रा सहित सर्वश्री तेजपाल सिंह राणावत, सुरेश जोशी नरेंद्र सिंह राठौड़, दिनेश शर्मा, मुनींद्र दुबे, गोपाल बारिया, भावना पुरोहित, कीर्ति शर्मा, राकेश राज शर्मा, वी आर दडीग, चरण सिंह यादव आदि ने श्री आर्य साहब की कार्यशैली की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री जितेंद्र सिंह चौहान, श्याम सुंदर भाटी, दिलीप वर्मा, नरेंद्र सिंह चौहान, आनंदीलाल बसेर, रमेश उपाध्याय, संजय मेहता, नरेंद्र टाक आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन दिनेश शर्मा आभार नरेंद्र टाक ने व्यक्त किया