फल बहार एवं सोयाबीन भूसा की नीलामी 13 मार्च को

धार । उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि शासकीय कृषि प्रक्षेत्र धार के देशी आमो की बहार एवं सोयाबीन भूसा की निलामी 13 मार्च को प्रात: 11 बजे से कार्यालय उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास कोर्ट रोड धार पर की जाना है। उन्होंने इच्छुक विक्रेताओं को नियत तिथी एवं समय पर उपस्थित होकर नीलामी की बोली लगाकर नीलामी की कार्यवाही सम्पन्न कराने हेतु उपस्थित हो सकते है। नीलामी की शर्ते एवं अन्य जानकारी कार्यालय में कार्यालयीन समय में देखी जा सकती है।