
जावरा (अभय सुराणा) । ग्रामीण विकास एवं सुशासन दिवस मनाते हुए पूर्व प्रधान मंत्री स्व श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के अवसर पर अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन,जावरा ने श्री राम विधा मंदिर पर एक आयोजन में श्री अटल जी को स्मरण कर उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हे याद किया,।
इस अवसर पर रमेश मनोहरा ने श्री अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी हमारे प्रेरणा स्त्रोत हैं वे एक सच्चे देश भक्त साहित्यकार और सुलझे हुए राजनेता थे। अटल जी ने ग्रामीण विकास को एक नई दिशा और ऊंचाइयां प्रदान की इसलिए उनके जन्मदिन को ग्रामीण विकास दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। जगदीश उपमन्यु ने उन्हे भारत माता का सच्चा लाल निरूपित किया वही मनोहर सिंह चौहान मधुकर ने अटल बिहारी वाजपई को हिंदी का सच्चा सेवक कहते हुए कहा कि अटल जी ने संयुक्त राष्ट्र सभा में पहली बार हिंदी में उद्बोधन दिया था,यह उनका हिंदी के प्रेम और राष्ट्र के प्रति समर्पण को दर्शाता है।उनके जीवन से सबको प्रेरणा लेने का आग्रह किया।
इस अवसर पर जगदीश उपमन्यु, वीरेंद्र सिंह चौहान,रमेश मनोहरा, मनोहर सिंह चौहान मधुकर,महेश शर्मा,राजेंद्र त्रिवेदी,व्यास जी,महिला नेत्री चंचल गादीयां,संतोष शर्मा, ममता सोनी,संगीता सोनी,ओर राधा राठौड़ आदि ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
स्वागत भाषण सचिव महेश शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन मनोहर सिंह चौहान मधुकर ने और आभार श्री वीरेन्द्र सिंह चौहान ने प्रकट किया।