पतंजलि संगठन योग मानव सेवा कार्यो से सम्मानित

रतलाम। संयुक्त मधुमेह जागरूकता मंच, रतलाम द्वारा आयोजित जागरूकता एवं शिविर में पतंजलि योग समिति युवा भारत जिला रतलाम को मधुमेह कैंप आयोजन में सहयोग के लिए विशिष्ट सम्मान व मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि स्वरूप डॉ. संध्या वेलसरे, मुख्य स्वास्थ एवं चिकित्सा अधिकारी, डॉ. एम एस सागर सिविल सर्जन, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, डॉ. चैतन्य खंडेलवाल, डाॅ प्रदीप कोठारी, द्वारा पतंजलि युवा भारत जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा, महामंत्री नित्येन्द्र आचार्य द्वारा 14 नवंबर विश्व मधुमेह दिवस पर नि:शुल्क शुगर जांच, बीपी जांच, सहित योग आयुर्वेद उपचार अमृता गिलोय बेल व इंसुलिन प्लांट शुगर पौधा शिविरार्थियों को भेंट किया गया था मानव सेवा कार्यो के लिए सम्मान पत्र व शिल्ड से सम्मानित किया गया आयोजन का संचालन महेश खंडेलवाल ने किया संपूर्ण व्यवस्थापक मनोज उपाध्याय रहें ।