जैन सोशल ग्रुप रतलाम ग्रेटर द्वारा ग्रुप सदस्यों के जन्मदिन और विवाह वर्षगाँठ को जैन दिवाकर गौशाला में गौसेवा करके मनाया गया

रतलाम। आज 28/12/2025 रविवार को जैन सोशल ग्रुप रतलाम ग्रेटर द्वारा दिसंबर माह में आने वाले ग्रुप सदस्यों के जन्मदिन और विवाह वर्षगाँठ को स्थानीय जैन दिवाकर गौशाला में गौसेवा करके मनाया गया । गौसेवा के इस प्रकल्प में ग्रुप द्वारा दो हरी घास की गाड़ियां,10 किलो रोटी,26 किलो गुड़,खली और पशु आहार की सेवा की गई । जन्मदिन और विवाह वर्षगांठ वाले सभी सदस्यों को ग्रुप अध्यक्ष श्री सन्दीपजी रचना जी चौरड़िया की ओर से चांदी का सिक्का भेंट किया गया । पधारे हुए सभी अतिथियों के लिए नाश्ते की व्यवस्था श्री प्रमोदजी सरिताजी धींग की ओर से की गई ।
इस अवसर पर रीजन के उपाध्यक्ष श्री ललित जी कांठेड़, पूर्व अध्यक्ष श्री ललित जी चौरड़िया,सूर्यसेन जी जैन, सन्तोष जी चाणोदिया,संजयजी खमेसरा, उपाध्यक्ष श्री निलेशजी मधुजी गोधा,सचिव यशवन्त बबिता पावेचा,श्रीमती नीता जी राजेंद्र जी बाफना, श्रीमती रंजनाजी कमलेश जी चौरड़िया,गौसेवा समिति प्रमुख श्री योगेशजी लसोड,रूपेशजी चपरोत, निलेशजी डांगी, अशोकजी मूणत,शैलेष जी संघवी और अन्य सदस्य उपस्थित थे ।