
रतलाम । पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी आदेश अनुसार, मध्यप्रदेश पुलिस रेग्यूलेशन पैरा 72 एवं शासन आदेश द्वारा स्थानापन्न रूप से कार्यवाहक तौर पर उच्च पद का प्रभार देने के संबंध में निर्धारित प्रक्रिया अनुसार जिला रतलाम मे कार्यवाही की गई । जिसके पालन मे आक्षक को स्थानापन्न रूप से कार्यवाहक तौर पर उच्च पद (प्रधान आरक्षक) का प्रभार दिये जाने हेतु, श्री मान पुलिस उपमहानिरीक्षक रतलाम रेंज रतलाम से अनुमोदन प्राप्त होने पर जिला रतलाम मे रिक्तियों के आधार पर पूर्व मे कुल 87 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक (जी.डी) व आज दिनांक 12-3-21 को 42 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक (जी.डी) के रिक्त पदों पर “कार्यवाहक तौर पर उच्च पद (प्रधान आरक्षक) का प्रभार प्रदान किया गया है । इस प्रकार जिले मे अब तक कुल 129 आरक्षको को प्रधान आरक्षक का प्रभार प्रदान किया जा चुका है ।
इस प्रकार जिले मे बड़ी संख्या मे रिक्त प्रधान आरक्षक के पदो को भरा जावेगा जिससे पुलिस की कार्य कुशलता मे इजाफा होगा ।