रतलाम । आजादी की 75 वीं वर्षगाठ भारत भर मे “आजादी का अमृत महोत्सव ” के रूप मे मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आज समारोह के रूप मे महोत्सव का शुभारंभ किया गया। भारत माॅ के लाखों वीर जांवाजों ने अपने प्राणों की आहूती देकर भारत माॅ को फिरगियों की बेड़ीयों से मुक्त कराया। ऐसे अनेकानेंक वीर शहीदों को हम नमन् करते है।
उक्त विचार भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने स्थानीय शहीद चैंक पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन मे व्यक्त किये। श्री लुनेरा ने कहा कि शहीद भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, नानासाहब पेसवा, तात्या टोपे, बिरसा मुण्डा, खुदीराम बौस, राजगुरू, सुखदेव, वीर सावरकर, हेमु कालानी, अशफाकउल्ला खान, जनरल वैली धम्बी, रानी चैन्नम्मा, महर्षि अरविंद, भीम नायक, जैसे हजारों लाखों स्वतंत्रता सैनानियों की शहादत को हम कभी भुला नही सकते है।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष श्री बजरंग पुरोहित, जिला महामंत्री द्वय श्री मनोहर पोरवाल, प्रदीप उपाध्याय ने भी अपने विचार व्यक्त किये। प्रारंभ मे जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने शहीदों के स्मृति चिन्ह पर पुष्प अर्पित किये तथा 75 दीपों का प्रज्वलन किया।
इस अवसर पर जिला मंत्री देवेन्द्र वाधवा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा मंडल अध्यक्ष द्वय कृष्णा सोनी, आदित्य डागा, मयूर पुरोहित, नीलेश गांधी, करनधीर्य बड़गोत्या पूर्व निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ प्रदेश सहःसंयोजक श्रीमति अनिता कटारिया, महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमति मनीषा शर्मा, सोमेश पालीवाल, करण वशिष्ठ, मंडल महामंत्री श्रीमति अनिता कटारा, धर्मेन्द्र सिंह देवडा, राकेश परमार, नंदकिशोर पंवार, अशोक जैन लाला, निर्मल कटारिया, गौरव मुणत, विप्लव जैन पूर्व पार्षद मंगल लोढ़ा, रणजीत सिंह परिहार, श्रीमति ललिता पंवार, रवि जोहरी, श्रीमति सुनीता श्रीवास्तव, श्रीमति रीना टांक, श्रीमति पद्मा पोरवाल, श्रीमति पुजा बोहरा, श्रीमति ज्योति साल्वी, श्रीमति मीना टांक, प्रभु सोलकी, हार्दिक मेहता भरत तंवर, राजेन्द्र चैहान, विजय पांण्डे, असीम व्यास, गोरर्धन लोहीया, श्रीमति सीमा अग्रवाल, श्रीमति सारिका दीक्षित, बालमुकन्द चावडा, पवन सोमानी, गोपाल शर्मा, प्रकाश बंशीवाल, सावरलाल तिवारी आदि कार्यकर्ता बडी संख्या मे उपस्थित थे।
आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष श्री आदित्य डागा ने व्यक्त किया।