रतलाम। स्नेह नगर स्थित स्नहेश्वर महादेव मंदिर पर दो दिवसीय महाशिवरात्रि का आयोजन संपन्न किया। स्नेह नगर विकास समिति के अध्यक्ष श्रीमती चेतना पाटीदार ने बताया कि शिवरात्रि के पूर्व संध्या पर हल्दी मेहंदी का आयोजन कार्यक्रम रखा।इसमें सभी महिलाओं ने एक दूसरे को शिव विवाह की बधाई देते हुए हल्दी व मेहंदी लगाई साथ ही हल्दी व मेहंदी के गीत भी गाये गए। मेहंदी हाथों में रचाई सजना तेरे नाम की इस तरह से कई भजन गाए व नृत्य किया गया। यह कार्यक्रम 2:00 बजे से 6:00 बजे तक चला।मुख्य शिवरात्रि पर्व पर सुंदरकांड का भव्य आयोजन व भजन संध्या रखी गई। जिसमें भोला तुम्हारा कुँवारा रह जाता मानो हमारा अहसान की गौरा ने हां कर दी,मेरा भोला है भंडारी करे नंदी की सवारी: कई भजन गये गए तत्पश्चात महाआरती संपन्न कर बाद प्रसादी वितरण की गई। मुख्य अतिथि श्रीमती मनीषा शर्मा,सुनीता श्रीवास्तव,मीना टांक, उपस्थित रही। साथ ही कोलोनी पूर्व अध्यक्ष श्री धन्नालाल जी पुरोहित भी शामिल हुए ।स्नेह नगर विकास समिति अध्यक्ष चेतना पाटीदार , सचिव रजत सिंह पंवार, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण राठौड़, प्रेमलता बैरागी,सीमा पंवार,सपना पांचाल,मंजुला रावल,दीपिका मैथ्यूस,मनीषा चौहान,रुक्मणी तंवर,उषा मिश्रा, शैला जलगांवकर,कला हांड़ा, शांता लिम्बोडिया,कांता सालवी,कुमुद द्विवेदी,आरती पवार,रेखा साइवल, सविता तिवारी,झिलसागर बैरागी,आदि कॉलोनी की महिला वह पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।