​जेएसजी रतलाम यूथ ने ‘बचपन Reloaded’ में जी यादों की सुनहरी शाम, टीम गोविंदा रही अव्वल

​रतलाम। जैन सोश्यल ग्रुप यूथ द्वारा रविवार, 11 जनवरी को हिमतारा रिसॉर्ट में एक अनूठे कार्यक्रम “बचपन Reloaded: Back to the 90’s” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सदस्यों ने आधुनिक भागदौड़ और मोबाइल की दुनिया से दूर होकर एक बार फिर अपने बचपन की यादों को ताजा किया।
​बचपन के खेलों से गूंजा रिसॉर्ट
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु महावीर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर तथा मंगलाचरण के द्वारा की गई तत्पश्चात सभी ग्रुपों की एंट्री उनकी प्रॉप्स के साथ करवाइ गई ग्रुप के सदस्यों को 90 के दशक की मशहूर थीम पर 8 टीमों में बांटा गया था—टीम गोविंदा, स्कूल टाइम सुपरस्टार, शक्तिमान + चाचा चौधरी, अंदाज अपना-अपना, C.I.D., डिस्को डांसर, मि. इंडिया और हॉरर शो।
​दिनभर चले इस उत्सव में सदस्यों ने टायर रेस, रुमाल झपट्टा और ट्रेन वाले गेम खेलकर खूब मस्ती की। साथ ही 90 के दौर के विज्ञापनों, हीरो,हीरोइन,ब्रांड,क्रिकेटरों और मशहूर हस्तियों को पहचानने की प्रतियोगिताओं ने सभी को पुरानी यादों के गलियारों में पहुंचा दिया।

सभी टीमों को पुराने मशहूर विज्ञापनों पर एक्ट करने का टास्क दिया गया था। इसके साथ ही लाइव पैरोडी परफॉर्मेंस ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका श्रीमती रेणू जी लुनिया एवं श्रीमती संगीता जी कांठेड़ ने निभाई।
​प्रथम टीम: टीम गोविंदा
​द्वितीय टीम: स्कूल टाइम सुपरस्टार
​तृतीय टीम: अंदाज अपना-अपना
​बेस्ट ड्रेसअप (पुरुष): चिंतन जी गड़िया एवं मोहित जी भरगट
​बेस्ट ड्रेसअप (महिला): महक कटारिया एवं हीना जी संघवी
बेस्ट चाइल्ड आर्वी चाणोदिया
​WWF कैरेक्टर प्रतियोगिता: प्रथम – प्रबल जी चोरडिया, द्वितीय – हर्ष जी जैन रहे

ग्रुप के अध्यक्ष राहुल छाजेड़ और सचिव अभय लोढ़ा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य व्यस्त जीवन के बीच सदस्यों को तनावमुक्त करना और बचपन की मासूमियत को फिर से जगाना था। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक गर्वित गोखरू, अभिषेक रांका और अर्पित पाटनी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष प्रितेश गादिया, सौरभ छाजेड़, सौरभ नाहर, अंकित जैन, विनीत पीपाड़ा, वैभव राका, सौरभ मूणत, नवदीप मूणत, यतेंद्र मेहता, वीरेंद्र कटारिया एवं अर्पित बोथरा विकास काकड़ीवाल सौरभ बोथरा अमित गोरेचा, अरिहंत बोराणा ,प्रतीक लोढ़ा डॉ रौनक जैन ,अंकित मेहता ,सुयश कटारिया, मनीष संघवी आदि अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *