सर्किल जेल रतलाम में बंदियों द्वारा सूर्य नमस्कार कर मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

राष्ट्रीय युवा दिवस अष्टांग योग अमृत महोत्सव

रतलाम। राष्ट्रीय युवा दिवस योग महोत्सव 12 जनवरी 2026 स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर निरोगी विकसित राष्ट्र में हर भारतीय नागरिक अपना योगदान दें योगमय विश्व संकल्प लिए पतंजलि योगपीठ हरिद्वार युवा भारत जिला रतलाम के प्रयासों से सर्किल जेल रतलाम श्री लक्ष्मण सिंह भदौरिया जेल अधीक्षक , श्री ब्रजेश मकवाने जी उप जेल अधीक्षक की उपस्थिति में रेलवे विभाग से सेवानिवृत्त वरिष्ठ समाजसेवी श्री प्रकाश व्यास, गौसेवक दिनेश वाघेला के आतिथ्य में युवा भारत जिला प्रभारी नगर के योगगुरु विशाल कुमार वर्मा द्वारा सर्व प्रथम स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण दिप प्रज्वलन कर समस्त बंदियों व जेल स्टाफ द्वारा सामूहिक 21 सूर्य नमस्कार, अष्टांग योग महायज्ञ में आहूति दी गई। जेल प्रशासन द्वारा मुख्य अतिथियों के स्वागत सत्कार के साथ प्रेरक उदबोधन दिया गया युवा बने रहने के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं अंधकार से प्रकाश की और प्रज्वलित करने में योग जीवन का अभिन्न अंग बनें योग आयुर्वेद निरोगी नव जीवन रुपांतरण की नींव मजबूत करने में सहायक रहा। प्रकाश व्यास द्वारा जेल में रह रहे कैदियों के जीवन में निरंतर सुधार के लिए हरसंभव प्रयत्नशील नवाचार का भाव लिए श्रेष्ठ कार्य करने पर जेल अधीक्षक का पेंशनर्स ऐसोसिएशन रेल विभाग की और से विशेष सम्मान किया गया l आभार ब्रजेश मकवाने उप जेल अधीक्षक द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *