

रतलाम 13 जनवरी । गच्छाधिपति आचार्य देव पुण्यपाल सुरीश्वर जी म. सा. की प्रथम पुण्यतिथि पर आराधना भवन जैन श्रीसंघ द्वारा पोरवालों के वास स्थित उपाश्रय में परम पूज्य साध्वी जी भगवान शासन दर्शिता श्रीजी, वैराग्य दर्शिता श्रीजी, विरती दर्शिता श्रीजी आदि ठाणा सात की निश्रा में गुणानुवाद सभा संपन्न हुई। प्रातः से ही सैकड़ों की संख्या में श्रावक श्राविकाएं महिला उपाश्रय पर पहुंचना शुरू हो गए।गुणानुवाद सभा में सर्वप्रथम परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य देव श्रीमद् विजय रामचंद्र सुरीश्वर जी महाराज एवं परम पूज्य आचार्यदेव पुण्यपाल सुरिश्वर जी म.सा. को सामूहिक गुरु वंदन किया गया।
नवकार मंत्र के जाप के पश्चात परम पूज्य पुण्यपाल सुरिश्वर जी महाराज की प्रथम पुण्यतिथि की स्मृति में सामूहिक वंदनावली गीतों के साथ की गई। आराधना भवन श्रीसंघ प्रमुख हिम्मत गेलड़ा,आराधना भवन सेवा समिति संरक्षक मुकेश गांधी, जयंतीलाल कटारिया एवं पूर्व अध्यक्ष अशोक लुनिया द्वारा गुणानुवाद किया गया एवं आचार्य भगवंत के रतलाम श्रीसंघ पर असीम उपकारों को याद करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की गई। युवा साथी भावेश कटारिया द्वारा सुंदर स्तवन की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर रखबचंद लुनिया परिवार द्वारा सुंदर गहुली की रचना कराने का लाभ प्राप्त किया गया। पूज्य आचार्य की प्रथम पुण्यतिथी निमित्त हनुमान रुंडी स्थित गृह जिनालय एवं शत्रुंजय तीर्थ करमदी तीर्थ पर प्रभु की भव्य अंगरचना की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष हिम्मत गेलड़ा ,ट्रस्टी संजय भंडारी, गोपाल श्रीमाल, राजेंद्र जगावत, पारस गुगलिया, अरुण धामनोद वाला, राजेश गांधी, पूर्व अध्यक्ष अशोक लुनिया, आराधना भवन सेवा समिति अध्यक्ष नरेंद्र घी वाला, संरक्षक मुकेश गांधी, सचिव संजय पारख, पूर्व अध्यक्ष जयंतीलाल कटारिया, वरिष्ठ समाजजन विनोद मूणत, विनोद पितलिया, प्रदीप कटारिया, हेमंत गेलड़ा, अभय सुराणा, राजेंद्र गांधी, शैलेंद्र कोठारी, सुमित जैन, विजय पितलिया, राकेश मेर, विनित गांधी, महेंद्र सीतामऊ वाला, हिम्मत काकरिया, विपिन पोरवाल, हेमंत पारख, मनीष मुंबई वाला,रखब चाणोदिया, राजू भाई मुंबई वाला, आराधना भवन महिला सेवा समिति अध्यक्ष श्रीमती रंजना गांधी, मीना कटारिया आदि बड़ी संख्या में श्रावक – श्राविकाओं ने गुणानुवाद सभा में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन हिम्मत गेलड़ा एवं आभार नरेंद्र घी वाला ने किया।