‘‘संकल्प से समाधान अभियान’’ के तहत शिविरों का आयोजन

रतलाम 13 जनवरी । शासन की विभिन्न जन योजनाओं/ सेवाओं में हितग्राहियों को लाभ प्रदाय किये जाने हेतु ‘‘संकल्प से समाधान अभियान’’ के तहत नगर निगम द्वारा अलकापुरी कम्युनिटी हॉल, कस्तुरबा नगर पानी की टंकी, नरसिंह वाटिका, हरमाला पम्प हाउस, अम्बेडकर मांगलिक भवन पोलोग्राउण्ड व फायर स्टेशन भवन नगर निगम में 12 जनवरी से 31 मार्च तक कार्यालयीन समय में शिविर आयोजित किये गये है।
12 जनवरी से 31 मार्च तक आयोजित शिविरों के तहत वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 व 8 के लिये अलकापुरी कम्युनिटी हॉल, वार्ड क्रमांक 9, 10, 11, 12, 13, 14 व 15 के लिये कस्तुरबा नगर पानी की टंकी, वार्ड क्रमांक 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 44, 45, 46 व 47 के लिये नरसिंह वाटिका, वार्ड क्रमांक 23, 24, 25, 26, 41, 42 व 43 के लिये हरमाला पम्प हाउस, वार्ड क्रमांक 27, 28, 29, 30, 31, 32, 34, 36 व 37 के लिये अम्बेडकर मांगलिक भवन पोलोग्राउण्ड व वार्ड क्रमांक 33, 35, 38, 39, 40, 48 व 49 के लिये फायर स्टेशन नगर निगम कार्यालय में शिविर आयोजित किये गये है।
आयोजित शिविर में पात्र हितग्राहियों को भारत सरकार एवं राज्य शासन की चिन्हीत हितग्राही मूलक योजनाओं एवं उन योजनाओं जिनके लक्ष्य निर्धारित है, के लक्ष्य अनुरूप लाभ एवं शासन द्वारा प्रदाय की जा रही सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिये प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु उसी समय योजना से संबंधित आवेदन भरवाया जावेगा एवं आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति कराकर आवेदन के साथ संलग्न किये जायेंगे।

Play sound