नमो ग्रुप फाउंडेशन में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

रवि प्रजापत को जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया

रतलाम। नमो ग्रुप फाउंडेशन वद्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रवि प्रजापत को जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन में नई ऊर्जा, समर्पण और नेतृत्व क्षमता के विस्तार का प्रतीक है।
प्रदेश महामंत्री अशोक गुर्जर की अनुशंसा पर यह निर्णय लिया गया, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चौहान, राष्ट्रीय महासचिव मेहर्षि देसाई एवं राकेश भावसार की सहमति प्राप्त हुई। इसके पश्चात प्रदेशाध्यक्ष रोशन वर्मा द्वारा नियुक्ति को औपचारिक स्वीकृति प्रदान की गई।
नमो ग्रुप के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में इस नियुक्ति को लेकर हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। सभी सदस्यों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रवि प्रजापत को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। संगठन के सदस्यों ने प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे नमो ग्रुप के सुदृढ़ भविष्य की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम बताया।

Play sound