


रतलाम 16 जनवरी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में जिला खेल अधिकारी श्रीमती रूचि शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित खेलो एमपी यूथ गेम्स की ब्लॉक स्तरीय चयन स्पर्धा का आयोजन सांदीपनि विद्यालय में एथेलेटिक्स और शासकीय महाविद्यालय आलोट में बॉक्सिंग, शतरंज, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग और नवोदय विद्यालय में योगासन, बास्केटबॉल एवं टेबल टेनिस चयन स्पर्धा हुई।
प्रतियोगिता के शुभारम्भ में महाविद्यालय के डॉ प्रभास पूरी, खेल प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक अतुल वर्मा, पीटीआई बद्रीलाल बसेर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया । ब्लॉक समन्वयक दुर्गाशंकर मोयल ने बताया कि एथेलेटिक्स, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग, योगासन, बॉक्सिंग विधाओं में चयनित खिलाडी आगामी 20 जनवरी को रतलाम में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आलोट ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। निर्णायक की भूमिका विक्रम भूरिया, सोपान, तृप्ति सिंह, माधव शर्मा, सुनील भाटिया, पायल योगी ने निभाई।