ग्राम रसुलपुर में लगी किसान चौपाल

  • कलेक्टर से मिलकर किसानों ने अपनी बात रखी
  • जैविक खेती के लिए किसानों को जागरूक किया

रतलाम। प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत 16 जनवरी शुक्रवार को जावरा विकासखण्ड के ग्राम रसुलपुर में किसान चौपाल का आयोजन कर किसानों को खेती की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई एवं किसानों की समस्याएं सुनकर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने संबंधित विभाग प्रमुखो को निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन के निर्देशानुसार जनवरी-फरवरी माह में लगने वाली किसान चौपालो में किसानों को जैविक एवं रासायनिक खेती का अंतर बताये, किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करें, किसानों को खेतो पर ले जाकर समक्ष मे प्रशिक्षण दे, किसानों को जैविक खेती कर रहे किसानों का उदाहरण देकर प्रेरित करे।
कलेक्टर ने किसान चौपाल में किसानों से कहा कि रासायनिक उर्वरक और दवाइयों का कम से कम उपयोग करें तथा जैविक खाद एवं जैविक कीटनाशक का उपयोग करे। किसान चौपाल मे सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन, उप संचालक कृषि एवं किसान कल्याण श्रीमती नीलम सिंह चौहान ,उप संचालक उद्यानिकी श्री मंगल सिंह डोडवे,उप आयुक्त सहकारिता श्री भाटी, एसडीएम सुनील जायसवाल सहित किसान उपस्थित थे।