


इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । अंतर्मुखी मुनि श्री 108 पूज्यसागरजी महाराज के सानिध्य में चल रहे 2 दिवसीय श्रीफल गौरव दिवस के भव्य आयोजन में जगद्गुरू स्वस्तिश्री चारूकीर्ति भट्टारक महासवामी जी का सम्मान समारोह नवग्रह जिनालय ग्रेटर बाबा परिसर में आयोजित किया गया धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि जिसमें इंदौर की विभिन्न कालोनियों के जैन मंदिर के पदाधिकारियों , तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारियों व राष्ट्रीय व स्थानीय संस्थाओं के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे । दिगम्बर जैन समाज (सामाजिक संसद ) के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय बाकलीवाल पूर्व अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी , नरेन्द्र वैद ने संयुक्त रूप से स्वामीजी का संम्मान एवं प्रसस्ति प्रदान कर वर्षों की समाज की आपसी कटुता को दूर कर समाज मे एकता , सामंजस्य , समन्वय , सोहाद्र , प्रेम ,एवं सद्भावना की बिसात एक साथ बिछाई दिखीं जिससे समाज मे हर्ष व्याप्त है । इस समन्वय से समाज मे नई दशा व दिशा का प्रादुर्भाव हो रहा है इंदौर नगर के 138 जिनालय के पदाधिकारियों एवं संसद प्रतिनिधियो ने इस फैसले पर बधाई दी है व मुनिश्री पूज्यसागरजी महाराज व स्वामी चारूकीर्ति जी ने समाज को एकजुट रखने एवं रहने का आशीर्वाद प्रदान किया इस अवसर पर महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल अष्टापद बद्रीनाथ के अध्यक्ष आदित्य कासलीवाल वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन हंसमुख गांधी टीके वेद डीके जैन डीएसपी राजेश लारेल बाहुबली पांड्या नकुल पाटोदी नवीन गोधा प्रदीप बड़जात्या जेनेश झांझरी एवं श्रीमती रेखा जैन श्रीफल श्रीमती मुक्ता जैन श्रीमती उर्मिला गांधी आदि समाज श्रेष्ठी जन उपस्थित हुए।