रतलाम । जिला रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया की माननीय कमलनाथ जी के इस्तीफे की तारीख को कांग्रेस लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाएगी । 15 वर्षों के भाजपा सरकार के कुशासन को बदल कर मध्य प्रदेश की जनता ने बागडोर कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को सौंपी थी। परंतु भारतीय जनता पार्टी ने धनबल और खरीद-फरोख्त की राजनीति कर जनता द्वारा निर्वाचित सरकार को गिरा कर लोकतंत्र की हत्या की है एवं संविधान का अपमान किया है! लोकतंत्र के सम्मान की रक्षा हेतु 20 मार्च को माननीय कमलनाथ जी ने इस्तीफा सौंपा था !प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 20 मार्च का दिन लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया है !इस दिन शहर में तिरंगा यात्रा एवं महात्मा गांधी जी एवं संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाना है! लोकतंत्र सम्मान दिवस में शहर कांग्रेस के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, इंटक, एनएसयूआई एवं कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे । इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व विधायक उज्जैन श्री बटुक शंकर जोशी जी को प्रभारी बनाया है! कार्यक्रम की रूपरेखा को तय करने हेतु एक आवश्यक बैठक 17 मार्च को नवीन कार्यालय भवन पर रखी गई है ।
श्री कटारिया ने सभी प्रदेश कांग्रेस, शहर कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ,मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ ,के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता बंधु दिनांक 17 मार्च को होने वाली बैठक में सम्मिलित होने का आह्वान किया है।