रतलाम 19 जनवरी । अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी को जिला स्तर एवं मतदान केन्द्र स्तर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करने एवं प्रजातंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये है। जिसकी थीम ‘’My India, My Vote’’ तथा टैगलाइन ‘’Citizen at the Heart of Indian Democracy’’ है।