इन्दौर । सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो जिसमे नगर निगम की डोर-टू-डोर कचरा संग्रह करने वाली गाड़ी पर चढ़कर नशे में धुत कर्मचारियों का विडियो बताया गया है। उक्त खबर का खण्डन करते हुये नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुये बताया गया है कि वायरल वीडियो जिसमें जोन क्रमांक 6 सुभाष नगर परदेशीपुरा मे जोन कार्यालय के पास में खडे निगम के डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन को विगत रात्रि असामाजिक तत्वों द्वारा क्षति एवं नुकसान पहुंचाने पर ऐसे तत्वों के खिलाफ एफआईआरदर्ज कराने के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देश के क्रम में थाना परदेशीपुरा में घटित घटना का वायरल वीडियो की सीडी संलग्न करते हुए एफआईआरदर्ज कराई गई।
सीएसआई श्री भंवर धावरी ने बताया कि जोन क्रमांक 6 सुभाष नगर स्थित जोन परिसर के अंदर एवं बाहर कार्य पूर्ण होने के पश्चात वाहन खड़े किए जाते हैं। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो द्वारा ज्ञात हुआ है। कि देर रात कुछ असामाजिक अज्ञात व्यक्तियों द्वारा निगम के वाहन क्रमांक एमपी 09 जीजी 9541 पर शराबखोरी एवं नृत्य करते हुए सोच समझकर शासकीय संपत्ति निगम वाहन को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। आयुक्त सुश्री पाल के निर्देश के क्रम में सीएसआई श्री भंवर घांवरी द्वारा वायरल वीडियो की सीडी संलग्न करते हुए अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध परदेसी पुरा थाना में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जिससे कि भविष्य में इस प्रकार की अप्रिय घटना को किसी और असामाजिक व्यक्तियों द्वारा शासन प्रशासन की संपत्ति को क्षति नहीं पहुंचाई जा सके।