जावरा ( अभय सुराणा)। आत्मज्ञानी, ध्यानयोगी, आचार्य प्रवर, डाँ. शिव मुनिजी म.सा. के आज्ञानुवर्ति, श्रमण संघीय महामंत्री कमल मुनि कमलेश के सुशिष्य हठयोगी तप सम्राट पूज्य श्री धैर्य मुनि जी महाराज साहब सेवाभावी श्री प्रशांत मुनि जी महाराज साहब आदि ठाणा -2 का होली चातुर्मास रतलाम के लिए स्वीकृत था। परंतु जावरा श्री संघ की विनती पर रतलाम श्री संघ के अध्यक्ष श्री सुरेश जी कटारिया एवं वरिष्ठ श्री इंदरमल जी जैन वकील सा. की अनुशंसा पर पूज्य गुरुदेव ने चातुर्मास हेतु जावरा श्री संघ को अपनी स्वीकृति प्रदान की। इससे जावरा श्री संघ में हर्ष की लहर व्याप्त है तथा धर्म आराधना में अभिवृद्धि होगीं। श्री संघ अध्यक्ष इंदरमल टुकडिय़ा ने बताया कि पूज्य गुरुदेव जैन दिवाकर भवन दिवाकर मार्ग पर विराजित हैं प्रतिदिन प्रात: 9:00 से 10:00 मंगलमय प्रवचन एवं दोपहर 2:00 बजे चमत्कारिक सर्व कष्ट निवारक लोगस्स मांगलिक आपके पावन मुखारविंद से प्रधान की जावेगी अधिक से अधिक दर्शन वंदन प्रवचन एवं मांगलिक का लाभ लेवे। उक्त जानकारी इंदरमल टुकडिय़ा – अध्यक्ष, कनकमल चौरडिय़ा – महामंत्री, महावीर छाजेड़ -कोषाध्यक्ष, एवं समस्त पदाधिकारी श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, जावरा (म.प्र.) ने दी है ।