पदम श्री से सम्मानित डॉ लीला जोशी का किया अ. भा. महिला ब्राह्मण मंडल ने सम्मानित

रतलाम। पद्मश्री डाक्टर लीला जोशी के निर्देशन मे श्री शारदा महिला मंण्डल द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों के विकास हेतु सेवा कार्य किया जाएगा।श्री रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम जवाहर नगर रतलाम के सचिव सुभाष शर्मा ने बताया की श्री रामकृष्ण परमहंस के 186 वें जन्मोत्सव पर मिशन के महिला प्रकोष्ठ की रतलाम ईकाइ के पदाधिकारी डॉक्टर संध्या उपाध्याय, श्रीमती कमलेश पाठक, श्रीमती नीता राय चौधी, श्रीमती मानसी विश्वास एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती शारदादेवी आदि सक्रिय सदस्यों ने डॉक्टर लीला जोशी के नेतृत्व में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पाठक के साथ मिलकर किया है महिला मंडल का विस्तार जिसमें निम्नलिखित महिलाओं ने सक्रिय योगदान करने का संकल्प लिया है। श्रीमती प्रतिभा शाह सपना दुबे नूतन भट्ट प्रथमा कौशिक आदि महिलाएं उपस्थित रही। महिला मंडल द्वारा पदम श्री से विभूषित डॉ लीला जोशी का शॉल और श्रीफल से सम्मान किया गया उन्होंने अपने उद्बोधन मैं कहां की मैं हमेशा महिलाओं के साथ में हूं और जीवन भर साथ रहूंगी किसी भी प्रकार का कार्य हो मैं सेवा के लिए हमेशा तत्पर हूं जीवन पर्यंत महिलाओं की सेवा करती रहूंगी।

Play sound