मन्दसौर | कलेक्टर श्री मनोज पुष्प की अध्यक्षता में चंबल पाइपलाइन निर्माण के लिए अधिकृत इंडियन हुमे पाइप कम्पनी लिमिटेड के जनरल मैनेजर श्री शिव प्रताप सिंह भदोरिया के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पाइप लाइन निर्माण के दौरान क्या-क्या कमियां शेष रही गई हैं। उसके संबंध में विस्तार से चर्चा की गई तथा जल्द निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान कहा गया कि पाइप लाइन निर्माण के पश्चात बहुत जल्द मंदसौर शहर के लिए पेयजल की समस्या हमेशा हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी। नहर निर्माण में पाइप लाइन निर्माण में प्रशासन के साथ-साथ गांव के सभी लोगों का भी सहयोग लेवे। कम्पनी मैनेजर को निर्देश दिए कि पावर सप्लाई का कार्य बहुत जल्द पूर्ण करें। एमपीईबी को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि उनके जितने भी कार्य शेष है, वह आगामी दो दिवस में पूर्ण करें। तहसीलदार वैभव को निर्देश देते हुए कहा कि ट्रांसफार्मर लगाने के लिए रास्ता साफ करें। इंटरवेल तक ट्रांसफार्मर पहुंचने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। बैठक के दौरान कंपनी जनरल मैनेजर श्री शिव प्रताप सिंह भदोरिया, इलेक्ट्रिक इंजीनियर श्री मधुकर त्रिवेदी, प्रोजेक्ट मैनेजर श्री धुरई स्वामी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एई श्री संदीप दुबे उपस्थित थे। चंबल पाइपलाइन निर्माण में कमियों के निराकरण के लिए कलेक्टर ने ली विशेष बैठक
बहुत जल्द मंदसौर शहर के लिए हमेशा के लिए खत्म होगी पेयजल समस्या
मन्दसौर | कलेक्टर श्री मनोज पुष्प की अध्यक्षता में चंबल पाइपलाइन निर्माण के लिए अधिकृत इंडियन हुमे पाइप कम्पनी लिमिटेड के जनरल मैनेजर श्री शिव प्रताप सिंह भदोरिया के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पाइप लाइन निर्माण के दौरान क्या-क्या कमियां शेष रही गई हैं। उसके संबंध में विस्तार से चर्चा की गई तथा जल्द निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान कहा गया कि पाइप लाइन निर्माण के पश्चात बहुत जल्द मंदसौर शहर के लिए पेयजल की समस्या हमेशा हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी। नहर निर्माण में पाइप लाइन निर्माण में प्रशासन के साथ-साथ गांव के सभी लोगों का भी सहयोग लेवे। कम्पनी मैनेजर को निर्देश दिए कि पावर सप्लाई का कार्य बहुत जल्द पूर्ण करें। एमपीईबी को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि उनके जितने भी कार्य शेष है, वह आगामी दो दिवस में पूर्ण करें। तहसीलदार वैभव को निर्देश देते हुए कहा कि ट्रांसफार्मर लगाने के लिए रास्ता साफ करें। इंटरवेल तक ट्रांसफार्मर पहुंचने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। बैठक के दौरान कंपनी जनरल मैनेजर श्री शिव प्रताप सिंह भदोरिया, इलेक्ट्रिक इंजीनियर श्री मधुकर त्रिवेदी, प्रोजेक्ट मैनेजर श्री धुरई स्वामी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एई श्री संदीप दुबे उपस्थित थे।