
रतलाम । आज दिनांक 17 मार्च 2021 बुधवार को टीआईटी रोड पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा केक काटकर व मिठाई खिलाकर शहर कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया। इसमें सर्वप्रथम सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर तत्पश्चात कांग्रेस जन द्वारा केक काटकर व मिठाई खिलाकर कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया गया तथा आगामी चुनाव को लेकर बैठक संपन्न की गई जिसमें 20 मार्च को होने वाली कार्यप्रणाली को लेकर बैठक संपन्न की गई । शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया कि यह कार्यालय हमेशा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा खुला है सारी सभी मीटिंग यहीं पर होगी तो सब प्रेस से संबंधित प्रेस नोट भी किसी को भी जारी करना हो तो यहां पर व्यक्ति हमेशा उपलब्ध रहेगा यह सब आगामी चुनाव को लेकर तैयारी की जा रही है और निश्चित है शिवराज सरकार घबरा गई है तभी उन्होंने समय बढ़ाया है और यह निश्चित जो अधिक समय हमें मिला है वह हमारे लिए फायदेमंद रहेगा इसमें हमारे सभी पार्षद व महापौर बनेंगे। ऐसा मेरा मानना है कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सभी ने एक स्वर में हामी भरी और जय कांग्रेस ,जय जय कांग्रेस… के नारे से पूरा हॉल गुंजरित हो गया।तथा अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि 20 मार्च को कांग्रेस मनाएगी लोकतंत्र सम्मान दिवस
जिला रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया कि माननीय कमलनाथ जी के इस्तीफे की तारीख को कांग्रेस लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाएगी।15 वर्षों के भाजपा सरकार के कुशासन को बदल कर मध्य प्रदेश की जनता ने बागडोर कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को सौंपी थी परंतु भारतीय जनता पार्टी ने धनबल और खरीद-फरोख्त की राजनीति कर जनता द्वारा निर्वाचित सरकार को गिरा कर लोकतंत्र की हत्या की है! संविधान का अपमान किया है! लोकतंत्र के सम्मान की रक्षा हेतु 20 मार्च को माननीय कमलनाथ जी ने इस्तीफा सौंपा था !प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 20 मार्च का दिन लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया है !इस दिन शहर में तिरंगा यात्रा एवं महात्मा गांधी जी एवं संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाना है! लोकतंत्र सम्मान दिवस में शहर कांग्रेस के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, इंटक, एनएसयूआई एवं कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे !इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व विधायक उज्जैन श्री बटुक शंकर जोशी जी को प्रभारी बनाया है!
श्री कटारिया ने सभी प्रदेश कांग्रेस, शहर कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ,मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ ,के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहने हेतु आवाहन किया है। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ,वरिष्ठ फतेह लाल जी कोठारी,प्रदेश महिला कार्यकारी अध्यक्ष यास्मिन शेरानी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभु राठौड़, मुबारिक आरआर खान , ब्लॉक अध्यक्ष वसंत पंड्या , मोहसिन शेरानी ,विजय सिंह चौहान, कमरुद्दीन कछवाहा ,प्रदेश सचिव मनसूर अली पटौदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजीव रावत,शैलेंद्र सिंह अठाना,शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सैयद बुशत , आयुष सिंह राठौड़, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना बग्गा प्रदेश महिला कांग्रेस अदिति दवेसर, सेवादल महिला अध्यक्ष संगीता काकरिया ,यंग ब्रिगेड धर्मेंद्र शर्मा, बबीता नागर, रवि वर्मा,वहीद शेरानी, इक्का बेलुत,जोयब आरिफ ,शहर आईटी सेल अध्यक्ष हिम्मत जैतवार, फैयाज मंसूरी , जगदीश अकोदिया, सतीश गिरी, मांगीलाल जैन,कुसुम चाहर ,वंदना पुरोहित ,अनिल पुरोहित, रश्मि सिंह, दीप्ति दिक्षित,विनय पहलवान, कैलाश सोलंकी, सोनू व्यास अनीस कुरैशी, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे! कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष विनोद मिश्रा मामा ने किया एवं आभार प्रदर्शन राजीव रावत ने माना।