श्रीमति सुशीला देवी पाटनी का कोडरमा जैन मंदिर में स्वागत अभिनंदन किया

झुमरीतिलैया । महिला शक्ति को नमन करते हुए झुमरी तिलैया दिगम्बर जैन समाज के पदाधिकारियों ने जैन मंदिर में भारतवर्ष के जैन समाज के भामाशाह दानवीर श्री मान अशोक जी पाटनी किशनगढ़ राजस्थान की धर्म पत्नी श्री मति सुशीला देवी पाटनी का कोडरमा जैन मंदिर में स्वागत अभिनंदन किया । जैन धर्म के महान तीर्थ सम्मेद शिखर पारसनाथ के दर्शन के क्रम में कोडरमा झुमरीतिलैया में उनका आगमन हुआ । श्री दिगंबर जैन समाज एवं महिला समाज सैकड़ों लोग उपस्थित होकर दानवीर त्यागी श्रीमती सुशीला जी जैन पाटनी,शांता जैन,पुष्पा जैन का स्वागत जैन समाज के उपाध्यक्ष प्रदीप जी पांड्या,उप मंत्री राज छाबड़ा समाज श्रेष्ठ सुरेश जैन झांझरी,प्रदीप जैन छाबड़ा महिला संगठन की अध्यक्षा नीलम सेठी ममता सेठी, मीरा छाबड़ा, मोना छाबड़ा, आदि ने तिलक लगाकर माला पहनाकर साल उढ़ाकर स्वागत किया समाजसेवी सुरेश जैन झाझंरी ने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि समाज सेवा और जैन धर्म की प्रभावना के क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों को हम सम्मानित कर रहे हैं महिला शक्ति के रूप में आप समाज के लिए आदर्श है जैन समाज के मीडिया प्रभारी राजकुमार जैन अजमेरा, नवीन जैन आदि लोग उपस्थित थे ।