शा. एकी. नि. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौसवास में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया

रतलाम। शासकीय एकीकृत नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौसवास में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष 24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।
गाइड छात्राओं द्वारा बालिका दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए गए श्रीमती ललिता कदम एवं विद्यालय के सदस्य परिवार द्वारा विद्यालय की छात्राओं सलोनी तनु महजबी नव्या सविता इरम दिव्या दीक्षा हर्षिता दीपिका पलक मोनिका रितिका गिरजा मुस्कान दीपिका आशा को तिलक लगाकर एवं फीता पहनकर उनका सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता मुकेश प्रजापत ने छात्राओं का सम्मान किया एवं उनको आशीर्वाद देते हुवे कहा कि आप सभी आगे चलकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें इस अवसर पर गाइडर श्रीमती ललिता क़दम ने अपने बौद्धिक में कहा कि यह बालिका दिवस राष्ट्रीय महिला बाल विकास एवं भारत सरकार द्वारा 2008 में शुरू किया बालिका दिवस मनाने का मुख्य लक्ष्य बालिकाओं को उनके अधिकार एवं समानता दिलाना है समाज में जो भेदभाव है उसे मिटाना है क्योंकि बालिका हर क्षेत्र में कदम से कदम मिलाकर सर्वोच्च शिखर पर पहुंच रही है और अपना अधिकार प्राप्त कर रही हैं आज की बालिका झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के पद चीन्ह पर चलती हुई हर क्षेत्र में कार्य कर रही है ।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अशोक तिवारी ने बालिकाओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा स्वरूप उद्बोधन दिया शिक्षिका रमा तिलवानी ने बालिका दिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही विद्यालय की शिक्षक सुनीता गहलोत ने बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य सहित सभी छात्र छात्राओं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *