


रतलाम। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर वार्ड 39 के रहवासियों द्वारा कॉलेज रोड स्थित सरस्वती उद्यान में विद्या की देवी माँ सरस्वती जी की सर्वप्रथम पूजा अर्चना कर महाआरती की। क्षेत्रीय पार्षद हिना मेहता द्वारा बताया गया कि आरती के बाद महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन भी किया। इस अवसर पर महेंद्र नाहर, राजेन्द्र सिंह, रजनीश गोयल, चमन मारू, हार्दिक मेहता, गोविंद सिंह, राजेन्द्र दादा,नाना लाल जी, ओम गुर्जर, पार्षद हिना मेहता, पूजा बोहरा, रंजना जी, मोहन बाई, राजकुमारी पंवार, तुलसी जी, ललिता परिहार, उर्मिला परिहार, डॉली दीदी, कमला बाई, तरूणा जी, गाँधी जी, सोहन सिंह, परमार जी, राजू जी और गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे। पूजा अर्चना और आरती नारायण पंडित द्वारा करवाई गई…. अंत मे माता के जयकारे के साथ प्रसादी वितरण की गई।