एकीकृत शासकीय नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोसवास में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

रतलाम। एकीकृत शासकीय नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोसवास में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य गोपाल वर्मा द्वारा गणतंत्र दिवस पर प्रेरणादायक एवं संविधान से जुड़े तथ्यों का उद्बोधन दिया गया इस अवसर पर भारत स्काउट गाइड की कैप्टन श्री मति ललिता कदम द्वारा गणतंत्र दिवस मनाने के लिए संविधान दिवस पर प्रकाश डाला गया की हमें संविधान की आवश्यकता क्यों पड़ी जिस तरह कोई कार्य करें उसके लिए हमें नियम कानून की जरूरत पड़ती है इस नियम कानून के लिए संविधान बना देश में नागरिकों को उनके अधिकार देने के लिए हम संविधान नियमों के अंतर्गत है आज हम गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता पूर्वक मना रहे हैं। यह दिन हमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के द्वारा मिला है उन्होंने अथक परिश्रम लग्न कर्मठता से संविधान का प्रारूप तैयार किया और समिति के समक्ष 26 नवंबर 1949 पेश किया था। और 26 जनवरी 1950 को संविधान पूरे देश में लागू किया गया तब से हम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं यह देन हमें अपने संविधान से मिली है। इस अवसर पर शिक्षिका आशा शर्मा ने गणतंत्र दिवस के महत्व को छात्र-छात्राओं को बताया है।
इस अवसर पर गाइड छात्रा सलोनी तनु महजबी नव्या सविता इरम दिव्या दीक्षा हर्षिता दीपिका पलक मोनिका रितिका गिरजा मुस्कान आशा को विद्यालय में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए शिक्षिका आशा शर्मा सुनीता गेहलोत द्वारा सम्मानित किया गया और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत के सरपंच अनिल पाटीदार एवं उप सरपंच की उपस्थिति में गाइड की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परेड की ओर अतिथियों का सम्मान गाइड की परम्परा अनुसार किया । इस अवसर पर श्री मति ललिता कदम ने परेड का नेतृत्व किया और अतिथियों को विद्यालय में हो रही गतिविधि की जानकारी दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *